फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-युगल ने जहर खाकर किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिजनों के शादी से इंकार करने पर प्रेमी-युगल ने मंगलवार को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में सैदपुर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में दोनों बेहोश पड़े मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक जेसीबी चालक है। वह शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी मेें जेसीबी चलाता है। लोगों के मुताबिक युवक का वहीं पड़ोस में रहने वाली (18) वर्षीय युवती के घर आना जाना है। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के परिजनों को इसकी भनक लग गई। युवती के परिजन शादी को राजी नहीं हो रहे थे।
मंगलवार सुबह दोनों घर से निकल गए। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर के पास झाड़ियों में दोनों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उधर से गुजरे राहगीरों ने दोनों को बेहोश देखा तो एंबुलेेंस को सूचना देकर दोनों को टोडरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। उनके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। चिकित्सक के अनुसार दोनों की हालत में सुधार है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि परिजनों के आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों एक ही बिरादरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें