फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लूट के रुपये बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र में बैंक मित्र एवं जन सेवा केंद्र कर्मी से हुई लूट की घटना का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इनका एक साथी फरार हो गया है। आरोपियों के पास से लूट के रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि नौ मई की शाम को पिहानी क्षेत्र के हुल्लापुरवा मजरा सरेहजू निवासी रामवीर सिंह जो कि बैंक मित्र व जन सेवा केंद्र संचालक हैं। यह अपने घर वापस जा रहे थे। थाना क्षेत्र के महोलिया चौराहे के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रामवीर को रोककर उनसे बैग व अन्य सामान लूट लिए थे। एसपी ने बताया कि रविवार की देर रात पुलिस को लुटेरों के आने की खबर मिली। इस पर पुलिस गदनपुर मोड़ के पास आम के बाग में बताए गए पते पर पहुंची। जहां पर बाइक के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया।
लुटेरों की पहचान पाली के मोहल्ला बिरहाना निवासी सूरज, भगवंतपुर निवासी सूरज और सुलहसराय निवासी अमन शुक्ला उर्फ भोला के रूप में हुई। वहीं एक शातिर फरार है। पुलिस ने इनके पास से 95,800 रुपये, तमंचा, चार कारतूस और बाइक बरामद की है। सभी पर दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें