फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओलावृष्टि से खराब हुई 3900 किसानों की फसलें, मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित करीब 3900 किसानों को क्षतिपूर्ति के तौर पर 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी जाएगी। तहसील संडीला के 25 गांवों के सर्वे में 33 प्रतिशत से अधिक फसल प्रभावित पाई गई थी।
विज्ञापन

बीते 15 मार्च को जिले में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। अप्रैल में तक बारिश और ओलावृष्टि का क्रम चला था। गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को नुकसान हुआ था। दैवी आपदा मद में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर आर्थिक मदद की व्यवस्था है। शासन की व्यवस्था के अनुसार राजस्व विभाग के माध्यम से कराए गए सर्वे में 25 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक फसलों को नुकसान होना पाया गया था।
इन गांवों के किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद
राजस्व विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में तहसील संडीला के आंटसांट, उत्तरघैय्या, उमरारी, कछौना, कुकुही, गाजू, गिरधरपुर, झरोइया, दीननगर, नेवादा लोचन, पुरवा, बरवासरसंड, बिलौनी, बेनीगंज, मतुआ, ममरेजपुर, मरेउरा, महरी, मुठिया, समसपुर, सादीपुर और सिकंदरपुर गांव के प्रभावित किसानों को मदद के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

-
तहसील संडीला के राजस्व कर्मचारियों की ओर से कराए गए सर्वे के आधार पर अधिकारियों ने दैवी आपदा की व्यवस्था के अनुसार आर्थिक मदद का निर्धारण किया है। प्रभावित करीब 3900 किसानों के लिए करीब 1.20 करोड़ से अधिक की राशि मदद के लिए स्वीकृत की गई है। निकाय चुनाव निपट गया है। अब जल्द ही प्रभावित किसानों के खातों में सीधे आर्थिक मदद भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें