फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बहू के साथ जा रहे बाइक सवार से जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। पत्नी और बहू के साथ बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को टड़ियावां थाना क्षेत्र में सोहासा पुल के निकट बाइकर्स ने कट मारकर रोक लिया। डंडे से बाइक चालक और उसकी पत्नी पर वार कर दिया। इसके बाद सास और बहू के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी के निर्देश पर एएसपी पश्चिमी, सीओ हरियावां, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अलग-अलग टीमें बनाकर लुटेरों की तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के नकुड़ी मजरा कसमंडी निवासी जगदीश पुत्र गुलजारी खेती करते हैं। गुरुवार को वह पत्नी लड़ैती और बहू गोल्डी के साथ अपनी बहन शिवप्यारी के घर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा गए थे। शनिवार दोपहर तीन बजे तीनों लोग बाइक से वापस गांव नकुड़ी जा रहे थे। टड़ियावां थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर सोहासा पुल के निकट पीछे से आए बाइक पर सवार दो लोगों ने जगदीश को रोक लिया। इस बीच बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने डंडे से लड़ैती और जगदीश की कलाई पर वार किया। इसके बाद बाइकर्स ने लड़ैती के सोने के कुंडल और गोल्डी के झाले लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी जगदीश ने यूपी 112 पर दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसपी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ सदर नागेश मिश्रा, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें