भरावन। अतरौली के ग्राम फत्तेपुर के पास गुरुवार रात मिले युवक के शव के मामले में भाई ने फत्तेपुर निवासी दो लोगों के खिलाफ लूट व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अतरौली क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा निवासी दिनेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र यादव (23) पुत्र शिवराज गुरुवार रात रिश्तेदारों को छोड़कर ग्राम भीखपुर अइमा से घर वापस आ रहा था। रास्ते में ग्राम फत्तेपुर निवासी इंद्रपाल पुत्र गयारी व पिंटू पुत्र रग्घा ने धर्मेंद्र को रोक लिया और उससे बीस हजार रुपये छीन लिए।
रुपये लूटने के बाद आरोपियों ने उसके भाई की गला दबाकर हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गए। बताया कि घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। प्रभारी एसओ इरशाद त्यागी ने बताया कि भाई दिनेश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ लूट व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।