फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक की रात में तीन घरों के ताले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावा/पिहानी। चोरों ने हरियावां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव में एक मकान को निशाना बनाया। इसके अलावा पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जड़ौरा गांव में भी चचेरे भाइयों के मकानों से नकदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस की गश्त के बावजूद चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


घटना-1
किसान के मकान से एक लाख रुपये व जेवर चोरी
हरियावां थाना क्षेत्र के मुरवा निवासी पूरन खेती करता है। खेती से संबंधित लोहे के उपकरण भी बनाता है। सोमवार की रात वह परिजनों के साथ मकान के बाहर बरामदे में सोया था। रात में किसी समय चोर दीवार से अंदर घुस गए। कमरे में रखे बक्से से आठ हजार रुपये, सोने की एक माला, चांदी की तीन जोड़ी पायल, सोने की एक जोड़ी झुमकी भी चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का पता चला है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

घटना-2
चचेरे भाइयों के घर से 3.5 लाख के जेवर और 47 हजार रुपये चोरी
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जड़ौरा गांव में पिहानी गोपामऊ मार्ग पर डाॅ. अमन गुप्ता पिहानी और टड़ियावां थाना क्षेत्र की सीमा पर प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। उसके पीछे ही चचेरे भाई चंद्रशेखर का मकान है। चंद्रशेखर परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं और गांव का मकान बंद है। अमन अपने बहनोई पिहानी के अवनेंद्र के साथ वृंदावन गए थे। रात में किसी समय चोर मकान को निशाना बना लिया। लोहे की खिड़की तोड़कर चोर पहले चंद्रशेखर के घर में घुसे, लेकिन यहां कुछ न मिलने पर अमन गुप्ता के घर में घुस गए। यहां से 3.5 लाख रुपये कीमत के जेवर और 47 हजार रुपये चोर चोरी कर ले गए। मंगलवार को घर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना-3
चैरिटेबल क्लीनिक से इनवर्टर और बैटरी चोरी
पिहानी कस्बे में करावां रोड पर मोहल्ला कोटकला निवासी डाॅ. मोहम्मद अहमद चैरिटेबल क्लीनिक चलाते हैं। मोहम्मद अहमद के मुताबिक मंगलवार सुबह 10 बजे जब वह क्लीनिक खोलने के लिए पहुंचे तो नीचे से शटर टूटा मिला। अंदर जाने पर इनवर्टर और बैटरी गायब मिली। इनवर्टर और बैटरी चोरी होने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें