फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों पर न बनाया जाए अवकाश लेने का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन में बाहरी जनपदों में फंसें रोडवेज कर्मियों को अनुपस्थित दिखाने व उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन लाल को ज्ञापन सौंपा और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने कहा कि लॉकडाउन लागू है। इस दौरान अन्य सेवाओं के साथ ही रोडवेज का सामान्य संचालन भी बंद कर दिया गया है। कहा कि प्रबंधक निदेशक के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का आपातकालीन संचालन किया जा रहा है। चालक व परिचालक समेत अन्य संवर्गों के कर्मचारी भी बसों के संचालन को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कहा कि कुछ नियमित कर्मचारी जो लॉकडाउन के चलते गृह जनपदों में फंस गए हैं और 15 मई तक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो पाए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा ऐसे कर्मचारियों का या तो अर्जित अवकाश स्वीकृत किया जा रहा है या फिर अनुपस्थिति दिखाकर उनकी रिपोर्ट की जा रही है। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में किसी कार्मिक का वेतन काटना, अवकाश लेने के लिए दबाव बनाना व या अनुपस्थित दर्शाना निगम मुख्यालय के निर्देशों के विपरीत है। क्षेत्रीय मंत्री ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक से इसका संज्ञान लेने व इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें