फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सपा नेता के बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
फोटो- 29- कमरे में खुली पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगवंतनगर में चोरों ने समाजवादी पार्टी के नेता के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। परिवार के लोग अपने पुश्तैनी गांव गए हुए थे। बृहस्पतिवार को लौटने पर वारदात की जानकारी हुई। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत दो लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हेरवल गांव निवासी संतोष पटेल वर्तमान में कस्बे के भगवंतनगर में पानी की टंकी के पीछे रहते हैं। वह समाजवादी पार्टी में नेता हैं। बुधवार को वह परिवार के साथ अपने गांव गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। इस दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर एक जोड़ी सोने के झाले, सोने का नाक का बूंदा, एक जोड़ी चांदी की पायल और 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
संतोष पटेल परिवार सहित जब लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों और अलमारी के ताले भी टूटे थे। सामान बिखरा देख उन्हें चोरी का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें