फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण वितरण 13 मार्च को

Tue, 12 Mar 2024 10:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 13 मार्च को ऋण वितरण होगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। जिलाधिकारी तैयारियों की जानकारी ली, अधिकारियों से कहा कि सभी लाभार्थियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलक्ट्रेट में तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एवं विकास निगम और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम में अनुदान पर ऋण वितरण कार्यक्रम में पूरे देश में एक साथ होगा। प्रधानमंत्री के वर्चुअल ऋण राशि को जारी और संबोधन करेंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रसखान प्रेक्षागृह में सभी व्यवस्थाओं को जुटा लिया जाए।
कहा कि लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन लगवाई जाए। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ''विकास'' शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 104 लाभार्थी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि करीब 200 लाभार्थी की सूची जारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन, सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार, एनआईसी डीआईओ अमित मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें