फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एआरटीओ कार्यालय में खत्म होगा बाहरी लोगों का हस्तक्षेप

Tue, 12 Mar 2024 10:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एआरटीओ कार्यालय में बाहरी लोगों की पहचान कर उनको बाहर किया जाएगा। कार्यालय के कर्मचारियोंं को परिचय पत्र (कार्ड) लगाना आवश्यक होगा। विभागीय निर्देशों के बाद विभाग में सक्रिय बाहरी लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में वर्तमान में चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 70 से 80 वाहन चालक लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण के लिए पहुंचते हैं। वाहनों की फिटनेस के लिए भी वाहन चालक वाहनों के साथ पहुंचते हैं। एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण वहां पर बाहरी लोग सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं।
विभाग की ओर से बाहरी लोगों के कार्यालय कार्य में सहयोग करने पर रोक लगाने के संबंध में निर्देश दिए जारी किए गए हैं। विभागीय आदेशानुसार कार्यालय के सभी कर्मचारी परिचय पत्र (कार्ड) लगाएंगे, ताकि विभागीय कर्मचारी है इसकी पुष्टि हो सके। कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोग बाहरी लोगों के शिकार न हो।
विज्ञापन

विभाग में सिर्फ विभागीय कर्मचारी की पटल पर कार्य कर रहे हैं, इसकी जांच के लिए विभागीय अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों का निर्देश आया है। उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें