फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मतदेय स्थलों पर देखी सूची, मतदाता बनने के लिए भरे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दो दिवसीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में रविवार को 3,328 मतदेय स्थलों पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के साथ बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहे। लोगों ने सूची को देखा और नाम बढ़वाने के लिए फार्म भरे। एक जनवरी 2024 को 18 साल की आयु पूरी करने वालों को मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव-2024 की चल रहीं तैयारियों में विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कराया जा रहा है। रविवार को बीएलओ ने मतदेय स्थलों पर पहुंचे लोगों को मतदाता सूची दिखाई। सूची में नाम न होने और एक जनवरी 2024 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए फार्म भरवाए। एडीएम प्रियंका सिंह ने कई स्कूलों के मतदेय स्थलों का जायजा लिया।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने सीएसएन पीजी कॉलेज, आईटीआई, धन्नूपुरवा, करसावां और शहर स्थित कानूनगो प्रशिक्षण संस्थान के मतदेय स्थलों का जायजा लिया। बीएलओ से अब तक भरे गए फार्मों के संबंध में जानकारी ली। कहा कि 18-19 साल आयु वर्ग के युवाओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सही और शुद्ध मतदाता सूची तैयार कराएं
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ही इसके सतत पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों को नामित किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित बीएलओ तक को आदेश दिए गए हैं कि वह मतदाता सूची को शुद्ध व सही बनाएं। इससे मतदान के समय गड़बड़ी व समस्याएं नहीं आएंगी। जेंडर रेशियो, नाम संशोधन और नाम काटने की प्रक्रिया में खासकर सावधानी बरतें और पुष्टि के बाद ही फार्म शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें