फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की पोल से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में खंभे पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहे संविदा लाइनमैन की गिरकर कर मौत हो गई। संडीला के ग्राम आटामऊ निवासी पप्पू (30) संडीला पवार हाउस में संविदा पर लाइनमैन का काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम वह हरदोई-लखनऊ मार्ग स्थित फायर स्टेशन के पास खंभे पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहा था। इसी दौरान वह खंभे से गिर गया। आसपास के लोगों ने पावर हाउस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने घायल पप्पू को संडीला सीएचसी लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंच गये और घटना की जानकारी विधुत विभाग के अधिकारियों से ली। मृतक के पिता अजीज ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी नगीना व दो पुत्र दो पुत्रियां है। अधिशासी अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की मदद दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें