फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कंडा निकालने गईं बहनों पर गिरी बिजली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कछौना कोतवाली क्षेत्र के आंट गांव में बुधवार दोपहर कंडा निकालने गईं सगी बहनों पर बिजली गिर गई। दोनों को सीएचसी कोथावां ले जाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

आंट निवासी छोटे खेती करते हैं। उनकी पत्नी कमला गांव के ही परिषदीय विद्यालय में रसोइया हैं। छोटे की पुत्री अंकिता (14) गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बड़ी बेटी जूली (16) आठवें तक की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रहती हैं। छोटे ने बताया कि अंकिता बुधवार को स्कूल नहीं गई थीं। अंकिता और जूली दोपहर में घर से कुछ ही दूरी पर लगी बठिया से कंडे निकालने गई थीे। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों झुलस गईं। दोनों को सीएचसी कोथावां ले गए। यहां चिकित्सक ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। जूली का एक हाथ झुलसा है।
अंकिता की मौत की जानकारी पर परिजन बदहवास हो गए। कोथावां सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पुलिस नेशव कब्जे में ले लिया। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। राजस्व विभाग को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें