फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, पांच घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार देर शाम बारिश के दौरान ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरी इससे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे पूरे इलाके की बिजली करीब पांच घंटे तक ठप रही। भीषण गर्मी और उमस से 500 उपभोक्ता परेशान रहे। बाद में ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर देर रात आपूर्ति बहाल कराई गई। वहीं लोकल फॉल्ट के कारण शहर के कई क्षेत्रों की आपूर्ति पर असर पड़ा।
विज्ञापन


जिले में सोमवार शाम से बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के दौरान रात करीब आठ बजे शहर के सांडी रोड पर डॉ. अजय मिश्रा के आवास के निकट लगे 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिर गई। इससे तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज आवाज से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। बारिश के कारण आवागमन कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रांसफार्मर के जलने के कारण सांडी रोड व कौशलपुर मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। बारिश धीमी होने पर बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को सही करने का प्रयास किया मगर वह सही नहीं हो सका। इसलिए ट्रॉली पर ट्रांसफॉर्मर रखकर आपूर्ति बहाल की गई। इस प्रक्रिया में पांच घंटे का समय लग गया। पांच घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न होने से उमस से 500 से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे।
वहीं बारिश के कारण सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आजादनगर क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसको ठीक करने में तीन घंटे लग गए। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हुए। इसके अलावा सिटी उपकेंद्र के अलावा अन्य उपकेंद्रों की आपूर्ति पर असर पड़ा। तेज हवा व बारिश के कारण कई क्षेत्रों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ। अधिक नुकसान नहीं हुआ, कुछ तकनीकी समस्या हुई थी, जिसको बारिश कम होने पर सही करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें