हरदोई में सिनेमा रोड पर नाले के पास रखे ट्रांसफार्मर की लीड रविवार सुबह लगभग 11.30 बजे फुंक गई। इसके कारण सिनेमा रोड समेत विष्णुपुरी व बस बिल्डिंग के आसपास की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
मामला संज्ञान में आने पर जेई सौरभ द्विवेदी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान लगभग 1500 उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
जेई सौरभ द्विवेदी ने बताया कि सिनेमा रोड एरिया में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। रविवार को बंदी के चलते प्रतिष्ठान बंद रहे, जिसके चलते विशेष परेशानी नहीं हुई।