सोमवार की शाम को अतरौली क्षेत्र के गांव सिमथला निवासी सोरन सिंह पुत्र गजराज सिंह की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक एलआईसी में एजेंट थे।
परिजनों ने बताया कि सोरन सिंह बाइक द्वारा अलीगढ़ से अहरौली होते हुए अपने गांव सिमथला लौट रहे थे। ओवरटेक के चक्कर में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सहित सोरन सिंह सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
राहगीरों ने घायल सोरन सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सोरन सिंह की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर केपी मिस्त्री समेत काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।