फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपामऊ, पिहानी व शाहाबाद में हो रही गोकशी को बंद कराएं

विज्ञापन
फोटो-1-कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले के कई क्षेत्रों में बकरीद के त्योहार को देखते हुए गोकशी बढ़ने का आरोप लगाकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन देकर गोकशी को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए जिला गोरक्षा प्रमुख प्रेम सागर पांडेय ने कहा कि जिले के गोपामऊ, पिहानी, शाहाबाद क्षेत्र में गोकशी लगातार बढ़ती जा रही है। कोई रोक टोक न होने के कारण इन लोगों के हौसले बुलंद हैं।
चोरी छिपे के बाद अब क्षेत्रों में खुलेआम गाय को काटा जाने लगा है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस तरह के स्थलों के चिंहित कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस दौरान शैलेश कुमार मिश्रा, अचल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें