फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप रूट पर ट्रेन लेट, यात्री परेशान

Thu, 30 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सहालगों का दौर और गर्मी से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने लगा है। गुरुवार को अप रूट से आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों देरी के बाद हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से प्रभावित होने लगा है। सहालग और गर्मी की वजह से ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जिनमें गुरुवार को तो लखनऊ की ओर से अप रूट पर आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों लेट रहीं। हालांकि, लेट होने का अन्य कोई तकनीकी कारण नहीं बताया गया।

अप रूट पर 4369 त्रिवेणी एक्सप्रेस चार घंटे, 377 पैसेंजर दो घंटे तथा 3151 सियालदह तीन घंटे लेट रही, जिससे ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों तक प्लेटफार्म पर बैठे रहे। उधर, भीषण गर्मी से यात्री पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें