फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हिरासत में लेने के आदेश पर भड़के लेखपालों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
फोटो-34-संडीला तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
संडीला। तहसील क्षेत्र के रमपुरवा में सरकारी भूमि पर बन रही दीवार का निर्माण न रुकवाने से नाराज जॉइंट मजिस्ट्रेट ने प्रशिक्षु लेखपाल को हिरासत में लेने के आदेश पुलिस को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद कासिमपुर थाने की पुलिस ने लेखपाल को हिरासत में ले लिया। इससे लेखपाल उत्तेजित हो गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षु लेखपाल को पुलिस से छुड़ा लिया। इसके बाद तहसील परिसर में ही धरने पर बैठकर हड़ताल की घोषणा कर दी। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया शिकायतें सुन रही थीं। इसी दौरान रमपुरवा निवासी राम कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने ग्राम समाज की भूम पर दीवार बनाए जाने की शिकायत की। यह भी बताया कि 15-20 दिन पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही निर्माण कार्य रुकवाने के आदेश दे दिए थे। आदेश पर अमल न होने की जानकारी से जॉइंट मजिस्ट्रेट विफर गईं।
उन्होंने कासिमपुर पुलिस को आदेश दिए कि संबंधित प्रशिक्षु लेखपाल कुशाग्र शुक्ला को हिरासत में ले लें। इसकी जानकारी मिलते ही लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में लेखपाल लामबंद हो गए। पुलिस की हिरासत से कुशाग्र को छुड़ा लिया। इसके बाद लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। पूरे मामले में लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने हड़ताल पर रहने की बात कही है। जॉइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें