फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडिंग का कार्य नहीं करेंगे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उप्र लेखपाल संघ के उप शाखा तहसील सदर के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने एसडीएम राकेश गुप्ता को दिए गए ज्ञापन में बताया कि परिषद के निर्देश पर खतौनी कार्य के लिए 4-4 कंप्यूटर ऑपरेटर प्रयोक्ता प्रभार मद से नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद भी लेखपालों की ड्यूटी खतौनी अंश निर्धारण फीडिंग में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय मतदाता सूची का सत्यापन चल रहा है। आयोग ने सत्यापन व आधार कार्ड फीडिंग का काम बीएलओ, बीआरसी सेंटर पर कराने समेत मतदाता द्वारा मोबाइल से आधार लिंक करने की व्यवस्था लागू की है। इसके बाद भी तहसील में लेखपालों से आधार कार्ड फीडिंग कराई जा रही है। लेखपाल अतिरिक्त कार्य के बोझ से परेशान हैं। उन्होंने फीडिंग का काम न करने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें