धरने को संबोधित करते मध्य जोन के प्रांतीय संगठन मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर लेखपाल हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
मध्य जोन के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज त्रिपाठी नेे कहा कि लेखपाल लगभग दो साल से जायज मांगें सरकार के सामने रख रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लेखपालों में रोष है। इस बार संगठन ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। जब तक निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। तहसील शाखा के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि लेखपाल राजस्व महकमे की अहम कड़ी हैं। उन पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। सरकार वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों पर निर्णय नहीं लेगी तो संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर संचालक मंत्री श्रीपाल वर्मा, लेखपाल राकेश कुमार, आदेश द्विवेदी, राजीव लोचन पंत, पवन द्विवेदी, सुनील कुमार यादव, ज्ञान प्रकाश वर्मा, आलोक त्रिपाठी, सर्वेश राजवंशी, अहिबरन लाल, गिरीश चंद्र दीक्षित, गोपेश्वर त्रिपाठी, शशिकांत श्रीवास्तव व हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार संडीला तहसील में भी लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन किया और तहसीलदार पंकज सक्सेना के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।