फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक में खराबी के चलते ट्रेन की बोगी से उठा धुंआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई/कछौना। अवध आसाम एक्सप्रेस के एसी कोच की बोगी का ब्रेक खराब होने से धुआं निकलने लगा। इसके कारण सोमवार सुबह ट्रेन को बालामऊ और बघौली स्टेशन के बीच बरवा गांव के पास रोकना पड़ा। रेलवे कर्मियों ने ब्रेक की मरम्मत की और करीब 30 मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

अप रूट पर न्यू तिनसुकिया से लालगढ़ जाने वाली ट्रेन 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस सोमवार को 4 घंटे देरी से चल रही थी। सुबह 11:24 पर ट्रेन बालामऊ से हरदोई स्टेशन के लिए निकली। इस बीच बरवा गांव के पास इंजन के पीछे लगी एसी बोगी से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बालामऊ और बघौली स्टेशन पर सूचना दी। दोनों स्टेशन से तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे में ब्रेक की मरम्मत की गई। हरदोई स्टेशन पर ट्रेन की जांच कर 11:54 पर इसे शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पूछताछ काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


एसी बोगी से उठा धुआं, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन
- अवध-आसाम एक्सप्रेस के ब्रेक में आई खराबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें