विधायक कुंवर महावीर सिंह ने शनिवार को सरवा
कासिमाबाद गांव में 33/11 केवी पावर हाउस का शिलान्यास कर कहा कि वह जब भी
वह क्षेत्र में आते थे तो लोग लो वोल्टेज की शिकायत करते थे। क्षेत्र के
लोगों को मल्हेरा की ओर से बिजली आपूर्ति की जाती थी।
कहा कि तब से वह
पावर हाउस स्थापित करने की मांग सरकार से कर रहे थे। इसके बाद सरकार ने
उनकी मांग मान ली। कहा कि यह पावर हाउस एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।
उसके बाद इस क्षेत्र के लोगों को बिजली की अच्छी आपूर्ति होगी और लाइन लास
भी कम होगा।
कहा कि हमारा क्षेत्र पानी, बिजली व सड़क की सुविधा के लिए जूझ
रहा है, जिसके लिए प्रयास जारी है। उन्हाेंने कहा कि इस क्षेत्र में कुल
25 सरकारी ट्यूबवेल हैं, जबकि हरदोई में 190 हैं और शाहाबाद में 95 हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार ट्यूबवेल की संख्या क्षेत्र में 100
तक बढ़ाए।
कहा कि तराई के इलाके में सड़क न होने से लोग अपनी बेटियों
को ब्याहने से कतराते थे, इस कारण वह इस क्षेत्र में सड़कें बनवाने का
प्रयास कर रहे हैं। संडीला अतरौली मार्ग के चौड़ीकरण की कोशिश कर रहे हैं।
उन्हाेंने अपने कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों के बारे में भी बताया।
एक्सईएन
आरबी कटियार ने कहा कि यह पावर हाउस इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त
करने के लिए अच्छा कदम है। इस मौके पर आनंद, महिपाल सिंह, एसडीएम एपी सिंह
ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में हर्षित श्रीवास्तव भी मौजूद
थे।