फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जा रही डीसीएम से गायब हो गईं एलईडी टीवी

विज्ञापन
डीसीएम का फटा तिरपाल, यहीं से निकाली गईं एलईडी टीवी। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला(कन्नौज)। लखनऊ से बरेली जा रही डीसीएम में लदी एलईडी टीवी चोरी हो गईं। संडीला में इसका पता चलने पर डीसीएम चालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस के मुताबिक घटना लखनऊ में हुई है।
विज्ञापन

सीतापुर के मचवा खेड़ा अटरिया निवासी मोहम्मद वसीम ट्रांसपोर्ट कंपनी की डीसीएम चलाते हैं। वसीम ने बताया कि मंगलवार की शाम लखनऊ की एक कंपनी से 171 एलईडी टीवी लोड की थीं। इसके बाद लखनऊ ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। यहां आधा घंटे तक रुके। इसके बाद लखनऊ से डीसीएम लेकर बरेली के लिए निकले। रात लगभग दस बजे संडीला कस्बे के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने इशारे से रोका। बाइक सवार ने पूछा कि क्या डीसीएम में एलईडी टीवी लोड हैं। इतना कहने के बाद वह आगे बढ़ गया। शक होने पर डीसीएम किनारे रोक दी। देखा तो डीसीएम के ऊपर पड़ा तिरपाल कटा हुआ था। 12 एलईडी टीवी गायब थीं। इसकी जानकारी ट्रांसपोर्ट, गाड़ी मालिक और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पड़ताल की।
कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि डीसीएम से लखनऊ में ही एलईडी टीवी गायब हुई हैं। मामला लखनऊ जनपद का है। ड्राइवर को वहां कार्रवाई कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें