फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का सरगना गिरफ्तार

Tue, 24 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पुलिस ने मई में ताबड़तोड़ लूट करने वाले गैंग के सरगना को मंगलवार को दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि इसी लुटेरे ने अपने साथियों के साथ तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा और नगदी बरामद की है। बदमाश ने अपने चार अन्य साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी ने दस और कप्तान ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एएसपी नित्यानंद ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरिहरापुर के पास से राजू उर्फ श्याम बाबू मिश्रा निवासी शैजनपुर थाना पाली को दबोचा। उसके पास एक बाइक, तमंचा व चार कारतूस के अलावा, 36000 रुपये बरामद किए। राजू ने अपने गैंग के सदस्यों के नाम बताए हैं। इस गैंग ने तीन मई को हरदोई- सवायजपुर मार्ग पर बैंक से लौट रहे पिता- पुत्र से पचास हजार, 4 मई को पिहानी- जेबीगंज मार्ग पर वाजिदनगर गांव के पास अध्यापक से पैंतालीस हजार रुपये और 9 मई को पाली के परेली में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से एक लैपटाप व 28000 रुपये लूटे थे।

पुलिस के अनुसार इसी गैंग ने 11 मई को बरवर (खीरी) में एक पेट्रोल पंप से एक लाख दस हजार रुपये तथा सीसीटीवी कैमरा सिस्टम भी लूटा था। एएसपी ने बताया कि लूट की वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई थीं पकड़ा गया राजू गैंग का लीडर है। गैंग के अन्य सदस्यों के साथ वह लखनऊ व कानपुर परिक्षेत्र में लूट करते थे। राजू पर मोहम्मदी खीरी पुलिस गैंगेस्टर की कार्रवाई कर चुकी थी। वह और उसका साथी होली बाद ही खीरी जेल से छूटे थे।
विज्ञापन


लोनार में राजू की ससुराल है और टुमुरकी में उसकी खाला का मकान है। वह लोग वारदात के बाद यहीं पर शरण लेते रहे। सर्विलांस में घटनाओें के बाद नंबरोें की लोकेशन लोनार- सवायजपुर व टुमुरकी के आसपास ही दर्शाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें