फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साढ़े सात करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

Sun, 03 Mar 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 55 राजकीय व दो एडेड विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वर्चुअल शिलान्यास किया। विद्यालयोें में साढ़े सात करोड़ रुपये से कार्य कराए जाएंगे। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिलान्यास का लाइव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश के राजकीय माध्यमिक व एडेड विद्यालयों में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शासन से धनराशि जारी की गई है। विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों का मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल शिलान्यास किया। विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री वेणी माधव बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार से विद्यालयों में संसाधन बेहतर होंगे। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से भी माध्यमिक विद्यालयों में कार्य कराए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार से सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 50 राजकीय विद्यालयों में छह करोड़ 99 लाख रुपये से अतिरिक्त कक्ष, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बहुउद्देशीय हॉल आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा दो एडेड विद्यालयों में भी 46 लाख रुपये की लागत से कार्य कराएं जाएंगे ताकि विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन मिल सके।
इस मौके पर सांडी विधायक प्रभाष कुमार, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें