राकेश विक्रम सिंह मेमोरियल डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में वीरांगना लक्ष्मीबाई की टीम ने कब्जा जमा लिया। बाल विद्या भवन के मैदान पर हुए फाइनल मैच में रफी अहमद और वीरांगना लक्ष्मीबाई की टीम के साथ रोमांचक मैच हुआ। 16 रन से वीरांगना लक्ष्मीबाई ने रफी अहमद किदवई की टीम को पछाड़कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
बाल विद्या भवन के मैदान पर हुए फाइनल मैच की शुरूआत अशोक कुमार ने स्वर्गीय राकेश विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके की। टॉस जीतकर वीरांगना लक्ष्मीबाई की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवर में 121 रन का लक्ष्य दिया।
टीम के खिलाड़ियों ने बैटिंग की। लक्ष्य का पीछे करने उतरी रफी अहमद किदवई की टीम निर्धारित ओवरों में 105 रन ही बना सकी और मैच हार गई। वीरांगना लक्ष्मीबाई की टीम ने 16 रन से जीत दर्ज कराते हुए टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।
विजेता टीम को पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने ट्राफी प्रदान की। रनर टीम को आयोजन सचिव कीर्ति सिंह ने ट्राफी व पुरस्कार दिए। टूर्नामेंट में अंपायरिंग टीपू, रोहित, सबल, राघवेंद्र सिंह, आशूका खां तथा स्कोरर अमन मिश्र, गुरु तीर्थ सिंह को पुरस्कृत किया गया।
बेस्ट बैट्समैन विशाल सिंह व बेस्ट बॉलर शिवाकांत को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय की उप प्रधानाचार्य कनुप्रिया सिंह, वीरेद्रं सिंह राठौर, त्रिलोकी सिंह गौर, मिथिलेश मिश्र, अखिलेश सिंह, प्रियम मिश्र आदि उपस्थित रहे।