बाल विद्या पब्लिक स्कूल परिसर में चल रहे राकेश विक्रम मेमोरियल टूर्नामेंट में गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई की टीम ने गंगा भक्त इंटर कालेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार के क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अधिवक्ता इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता ने किया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटर कालेज ने 16 ओवर में 189 रन का स्कोर बनाया। जवाब में गंगा भक्त इंटर कालेज की टीम 115 रन बनाकर आउट हो गई। वीरांगना लक्ष्मीबाई की टीम ने मैच जीतकर सेमीफ ाइनल में प्रवेश कर लिया। अंपायरिंग रोहित व स्कोरिंग दीपू सिंह ने की। कमेंट्री आशूक खां व अमन मिश्र ने की। इस मौके पर सचिव कीर्ति सिंह, उप प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह, वीरेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।