फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का पुतला फूंक घायल वकीलों के लिए मांगा 10-10 लाख मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तीस हजारी कोर्ट नई दिल्ली में पुलिस अधिकारियों द्वारा वकीलों पर की गई फायरिंग की घटना से अधिवक्ताओं में उबाल कायम है। शुक्रवार को घायल अधिवक्ताओं को 10-10 लाख का मुआवजा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य से विरत रहकर कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाला और दिल्ली पुलिस का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि तीस हजारी कोर्ट में नई दिल्ली पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में तीन माह के अंदर साक्ष्यों की जांच पूरी कर दोषियों को दंडित किया जाए। प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। मृतक आश्रितों को 20 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। अधिवक्ता भविष्य निधि की धनराशि सवा लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने को भी वकीलों ने आवाज उठाई। उन्होंने ये भी मांग की कि कोई भी पुलिस अधिकारी या सिपाही न्यायालय परिसर में असलहे लेकर प्रवेश न करें। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपा। इस मौके पर महामंत्री जेपी त्रिवेदी, अहमर हुसैन, आदर्श पांडे, जितेंद्र बाजपेई, अनुराग पाठक, राकेश सिंह, रामेंद्र तोमर, रामप्रताप यादव, आलोक अवस्थी, आदर्श दीपक मिश्र व अतुल चतुर्वेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें