फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिला बार एसोसिएशन के  पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं की हत्या और हमलों पर आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के  जिलों में लगातार अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन


सरकार का नियंत्रण व ठोस कदम न उठाने के कारण प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारा जाए। जिन अधिवक्ताओं की हत्याएं हुई हैं उनके आश्रितों को समान रूप से प्रतिकर आर्थिक सहायता दी जाए व परिवार के किसी योग्य सदस्य को राज्य में सरकारी नौकरी दी जाए। महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले न रुके तो 23 मई को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। कोषागार व कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय को ज्ञापन सौंप कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें