फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते वर्ष सदमे में रहे बदमाश

Fri, 02 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वर्ष 2014 पुलिस महकमेे के लिए उपलब्धियों भरा रहा। महकमे ने जहां 28 वाहन चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, वहीं 24 लुटेरों को जेल भेजकर पांच लाख से अधिक का माल बरामद किया गया। आयुर्वेदिक दवाओें से भरे चोरी गए ट्रक को भी बरामद कर अभियुक्तों को जेल का रास्ता दिखाया गया। इसके अलावा भी कई अपराधियों को बेनकाब कर जनता को राहत पहुंचाई गई।
विज्ञापन


जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने में वर्ष 2014 में जिले की पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। एसएसपी गोविंद अग्रवाल ने बताया कि जिले के 28 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 27 वाहन बरामद किए गए। वहीं 24 लुटेरों को पकड़कर 5.10 लाख की सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख कीमत का माल बरामद किया।

पिहानी क्षेत्र से चोरी आयुर्वेदिक दवाओं सेे भरे ट्रक को बरामद किया गया। जिसमें 35 लाख रुपये की दवाएं भरी हुए थी। पाली क्षेत्र में ट्रक लुटेरे गैंग का पर्दाफाश करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 लाख कीमत की प्लाई बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने हरियाणा प्रांत की 50 लाख कीमत की शराब बरामद की।
विज्ञापन


मल्लावां पुलिस ने अपहृत व्यापारी को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को धर दबोचा। इसके साथ ही जिले में इनामी 14 अपराधियोें को पुलिस ने धर दबोचा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 12 अभियुक्तों पर रासुका और 133 व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 360 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जिले के 36 अपराधियोें के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई। बताया कि शस्त्र एक्ट के तहत 299 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो एसबीबीएल, एक डीबीबीएल, 450 कारतूस, 230 तमंचा, 49 चाकू, एक रिवाल्वर, एक राइफल बरामद की और शस्त्र बनाने की तीन फैक्ट्री पकड़ी। आबकारी एक्ट के तहत 373 लोगों से 15,736 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें