रोती बिलखती मृतक की पत्नी माधुरी।
- फोटो : अमर उजाला
माधौगंज(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर निवासी प्यारे कश्यप का बेटा गुड्डू (30) की लाश रविवार सुबह उसके घर से कुछ दूरी पर रस्ते में मिली। पड़ोसियों की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतक के बड़े भाई राधेश्याम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
राधेश्याम ने बताया कि वह शराब का लती था। उसने किसी आरोप से इनकार किया है। बताया कि गुड्डू मंडी में खरीदारी करता था। मृतक के तीन बेटे हैं। थाना प्रभारी राम नरेश ने बताया कि परिजनों ने किसी आरोप से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।