फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव में बुधवार सुबह से लापता वृद्ध का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पेट दर्द से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (60) पुत्र छोटे मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। भाई नन्हक्के के मुताबिक हरिश्चंद्र एक वर्ष से पेट दर्द से परेशान रहते थे। आर्थिक तंगी के चलते सही से इलाज नहीं करा पा रहे थे। वह बुधवार सुबह घर से बिना बताए निकल गए। देर शाम तक वापस न आने पर तलाश शुरू की गई। सुराग नहीं लगा। परिजन तलाश में जुटे थे। गुरुवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से शव लटकता मिला।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर वृद्ध ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें