फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रुपयों के अभाव में अटका भूमि संरक्षण और पौधरोपण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भूमि को संरक्षित किए जाने के साथ ही पौधरोपण कराए जाने में रुपयों का अभाव आड़े आ गया है। जल शक्ति मंत्रालय ने शारदा नहर विभाग की भूमि को संरक्षित कराते हुए हरियाली लाए जाने के उद्देश्य से पौधरोपण कराने की कार्ययोजना को सितंबर 2025 में स्वीकृति दी थी। स्वीकृति के समय ही काम कराए जाने के लिए करीब 30 लाख रुपये दिए थे। दूसरी किस्त के रुपये न मिलने से अभी पौधरोपण नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन




जल शक्ति विभाग शारदा नहर की भट्ठों की भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए न केवल संरक्षित कराने बल्कि पौधरोपण कराने का भी काम शुरू कराया है। इसी क्रम में जिले में शारदा नहर के भदैचा, गुलामऊ, मस्तीपुर खलीफा, मुजाहिदपुर और पन्योरा बल्लिया आदि स्थानों पर भट्ठों की भूमि को संरक्षित कराने और पौधरोपण के लिए 1.19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी थी। स्वीकृति के समय काम कराने के लिए शासन ने 30 लाख रुपये दिए थे जबकि दूसरी किस्त के रुपये अभी तक नहीं मिल पाए हैं।



दूसरी किस्त के रुपये न मिलने से पौधरोपण का काम भी अटक गया है। हालांकि विभाग इसे देर नहीं मान रहा है जबकि सितंबर 2025 में काम शुरू कराए जाने के समय काम पूरा किए जाने के लिए 17 मार्च 2026 तक की समयसीमा तय की गई थी। तय समयसीमा बीत चुकी है और काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन




भूमि को चिह्नित कराते हुए संरक्षित कराया जा रहा है। भूमि के चारों तरफ तार फेंसिंग लगवाई जा रही है। दूसरी किस्त के रुपये के लिए मांग पत्र शासन को भेजा गया है। जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद है। रुपये मिलने पर पौधरोपण की तैयारी कराते हुए जुलाई में पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन


-एके चौधरी, अधिशासी अभियंता, शारदा नहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें