फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित मोदी मामले में आरोपी मंत्री दें इस्तीफा

Mon, 29 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि केेंद्र सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बावजूद जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि ललित मोदी मामले में आरोपी मंत्रियों को नैतिकता पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


वह रविवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकाराेें से वार्ता कर रहे थे। कहा कि नैतिकता का दावा करने वाली भाजपा को अपनी सरकार की कथनी करनी पर चिंतन करते हुए राजस्थान की सीएम समेत अन्य आरोपी मंत्रियों सेे इस्तीफा ले लेना चाहिए।

कहा कि दैवी आपदा से निपटने को प्रदेश सरकार ने निजी संसाधनों से ढाई हजार करोड़ रुपये पीड़ित किसानों को बांट दिए, पर केंद्र सरकार ने उनको फू टी कौड़ी तक की मदद नहीं दी। कहा कि तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर भाजपाइयों को पहले केंद्र सरकार से मालूम करना चाहिए कि दैवी आपदा से निपटने को कितनी राशि किस तारीख में प्रदेश सरकार को भेजी है, प्रदेश सरकार पर अनर्गल आरोप लगाना उचित नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूट बूट की केंद्र सरकार उद्योगपतियों को ही योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। यह देश की जनता के साथ विश्वासघात है। इसका जवाब जनता जरूर देगी। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही। आज अरहर की दाल 120 रुपये किलो बिक रही, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं जिले में लागू कराने के लिए वह प्रयासरत है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राम प्रकाश शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें