फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान लक्ष्मी नारायण की झांकी ने मोहा मन

Tue, 20 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश मेला में रामलीला की शुरुआत से पूर्व हुए गणेश पूजन के साथ ही वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा लक्ष्मी नारायण की झांकी प्रस्तुत की गई। वृंदावन से आए गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने राजसी वेश धर कर वास्तविक दर्शन कराकर लोगों को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन


लक्ष्मी नारायण के रूप की कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती भी उतारी और आशीर्वाद भी लिया। मथुरा वृंदावन से स्वामी कन्हैयालाल शर्मा दत्तात्रेय के निर्देशन में आए कलाकारों ने गणेश पूजन के दौरान लक्ष्मी व नारायण की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की। जिसमें भगवान नारायण के रूप में कलाकारों ने ईश्वर रूप का बड़ा ही सुंदर दर्शन कराया।

कलाकारों ने लक्ष्मी नारायण की झांकी प्रस्तुत की जिसकी कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती उतारी और आशीर्वाद भी लिया। लक्ष्मी नारायण की झांकी को अति भव्यता के साथ प्रस्तुत करने के साथ संकीर्तन व भजन किया गया। उधर, मेला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला में एक फरवरी को राम बारात निकाली जाएगी।
विज्ञापन


गोविंद गोपाल लीला संस्थान द्वारा आयोजित कई लीलाओं के क्रम में एक फरवरी को दिन के दो बजे से मेला मैदान से राम बारात निकाली जाएगी। जिसके कई झांकियां भी सजी होंगी। इसके बाद 14 फरवरी को लंका दहन और 18 फरवरी को रावण वध की लीलाओं का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें