फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दंपति और उनके पुत्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चांद हाता चक्की के निकट रहने वाले आशाराम (45) मंगलवार सुबह पत्नी लक्ष्मी देवी (40) और पुत्र शिवम (18) के साथ बाइक से साढ़ू रघुनंदन के घर ग्राम मीरपुर गन्नू जा रहे थे। वहां रहने वाले एक रिश्तेदार की सांप के काटने से मौत हो गई थी और उसका अंतिम संस्कार होना था।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर मीरपुर गन्नू से लगभग एक किलोमीटर पहले कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों जख्मी हो गए। उधर से गुजरे शहर के लक्ष्मीपुरवा निवासी प्राइवेट बैंक के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने घायलों को देखा तो 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सक ने लक्ष्मीदेवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें