फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित की मौत, ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जमुही गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जमुही गांव निवासी अर्चना उर्फ सविता (25) पत्नी रामसागर की सोमवार रात मौत होने की सूचना मिलने पर पिता ब्रह्मा निवासी ग्राम उमरसेड़ा थाना हरियावां परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी अर्चना की शादी मई 2014 में जमुही निवासी रामसागर के साथ की थी। उसके दो बच्चे हैं। रामसागर, सास जगदेवी व देवर अहिबरन दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
20 सितंबर को अर्चना ने मायके फोन कर इसकी जानकारी दी थी। 21 सितंबर को बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर में अर्चना का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन में कपड़े का फंदा लगा था और शरीर पर चोट के निशान थे। ससुराल वाले घर से गायब थे। पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें