फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: काशी में गुम हो गए लड्डू गोपाल, भटकता रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। काशी घूमने गए शहर के एक परिवार के आराध्य लड्डू गोपाल से बिछड़ गए। खोजबीन के बाद भी लड्डू गोपाल नहीं मिले तो पूरा परिवार रोते-बिलखते पूरा दिन बनारस की गलियों में भटकता रहा। आखिर में थक हारकर थाने पहुंचा तो प्रार्थना पत्र को रख लिया और कहा कि सीसीटीवी कैमरे से खोज पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

शहर के सीतापुर रोड निवासी विवेक मिश्र नौ जून को अपने परिवार और लड्डू गोपाल के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आए थे। लक्सा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। दर्शन-पूजन और काशी भ्रमण के बाद 12 जून की सुबह उनकी वापसी थी। सुबह साढ़े छह बजे गिरजाघर चौराहे से कैंट स्टेशन जाने के लिए परिवार के कुछ सदस्य सामान लेकर ऑटो में बैठ गए। लेकिन, किराये पर बात नहीं बनी तो उन्होंने उस ऑटो को छोड़कर दूसरा ऑटो ले लिया। कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद परिवार के सदस्य ट्रेन में बैठे तो देखा कि उनके लड्डू गोपाल कहीं छूट गए।
विवेक की भतीजी वैभवी को याद आया कि लड्डू गोपाल की टोकरी तो पहले वाले ऑटो में ही छूट गई। इसके बाद विवेक ट्रेन छोड़ अपनी बहन के साथ गिरजाघर चौराहे पहुंचे। काफी खोजबीन की, लेकिन उनके अराध्य की मूर्ति नहीं मिली। विवेक ने बताया कि वह लक्सा थाने पहुंचे और लड्डू गोपाल को ढूंढने की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कहा कि फोर्स कम है। ऐसे में सीसी कैमरे से खोजबीन करा पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें