फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रामा सेंटर के निकट गुरुवार देर रात ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़पुरवा मजरा अब्दुलपुर निवासी दिनेश (35) पुत्र मनीराम छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी पिंकी और तीन बेटे गौरव, नितिन और नितेश हैं। वह राजमिस्त्री था। गुरुवार देर रात वह शहर से काम कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव स्थित ट्रामा सेंटर के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
वह हेलमेट लगाए था, लेकिन सीने व पैर में काफी चोटें आईं। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजन मौके पर आ गए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें