फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 29 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

संडीला-बांगरमाऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमाऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के सामने सोमवार देर रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मजरा दीन नगर निवासी संजय कुमार (42) गांव में ही रहकर पानी वाली टंकी में काम करता था।

विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब दस बजे बाइक से सरेहरी गांव से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमाऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए था। मृतक के परिवार मे पत्नी संगीता के अलावा दो पुत्र हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें