हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमाऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के सामने सोमवार देर रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मजरा दीन नगर निवासी संजय कुमार (42) गांव में ही रहकर पानी वाली टंकी में काम करता था।
सोमवार देर रात करीब दस बजे बाइक से सरेहरी गांव से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमाऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए था। मृतक के परिवार मे पत्नी संगीता के अलावा दो पुत्र हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।