फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ान काट रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। कोतवाली बेनीगंज के ग्राम शाहपुर में खेत पर धान काटते वक्त मजदूर टूटे एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम शाहपुर निवासी रामअवतार (52) पुत्र गुरदीन सोमवार सुबह ममरेजपुर प्रधान विनोद कुमार के खेत में धान की फसल काट रहा था। पास ही एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा था।
धान काटते वक्त तार के संपर्क में आने पर रामअवतार करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन व इसके कुछ देर बाद नायब तहसीलदार संडीला अंबिका चौधरी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि तार रविवार शाम से टूटा पड़ा है। सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग की ओर से न तो तार जुड़वाया गया और न ही आपूर्ति बंद की गई। जिससे घटना हो गई। मृतक के पांच बच्चे हैं। तहसीलदार ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें