फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में रविवार को मजदूर का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने शराब के नशे में उसके आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी मुन्नालाल (60) मजदूर था। उसके परिवार में दो पुत्र हैं। वह कस्बा में कोल्ड स्टोरेज पर आलू बिनाई करता था। पुत्र संजीव ने बताया कि मुन्नालाल शराब का आदी था। शनिवार शाम वह नशे में घर आया था। देर रात वह बिना बताए घर से निकल गया। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने खेत में पेड़ से मुन्नालाल का शव रस्सी के फंदे के सहारे फांसी पर लटकता देखा।
उसके पैर जमीन को छू रहे रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र संजीव ने आरोप से इनकार किया है। उसने शराब के नशे में आत्महत्या करने की बात कही है। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि वृद्ध ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें