फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाली में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के गोपार में एक युवक का शव मंगलवार सुबह नाली में पड़ा मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। चाचा के मुताबिक, युवक शराब पीने का आदी था। गोपार निवासी भूरा (35) के चाचा राम लखन ने बताया कि भूरा की दो शादियां हुईं थीं। दोनों पत्नियां भूरा को छोड़कर चली गईं थीं। भूरा शराब पीने का आदी था। भूरा मकान में अकेले रहता था। मंगलवार सुबह नौ बजे पूरब दिशा में पानी भरी नाली में भूरा का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें