फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम जसमई खिरौना में शुक्रवार देर शाम एक शख्स का शव मकान के पीछे फंदे से लटका मिला। परिजन शव उतार कर घर ले आए। शनिवार सुबह मृतक की बहन ने घटना की वजह पर संदेह जताया। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की बहन ने भाभी पर ही हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जसमई खिरौना निवासी रामकुमार (45) मजदूरी करते थे। चचेरे भाई राम स्नेही के मुताबिक, रामकुमार के बड़े भाई रामस्वरूप की मौत 10 साल पहले हो गई थी। इसके बाद रामकुमार ने भाई रामस्वरूप की पत्नी गुड्डी से विवाह कर लिया था। शुक्रवार शाम रामकुमार परिजनों के साथ आग ताप रहा था। इसी बीच रामकुमार वहां से चला गया।
इसके बाद रात में परिजनों ने रामकुमार का शव मकान के पीछे साड़ी के फंदे से आम के पेड़ पर लटकता देखा। शनिवार सुबह शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद निवासी रामकुमार की बहन विमला ने घटना के हालात पर संदेह जताया। पुलिस को सूचना दी। रामस्वरूप के परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। रामकुमार की एक पुत्री थी जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष धर्मेद्र गिरी ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें