फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलहरिया गांव में तालाब के पास जंगल में शनिवार दोपहर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। कच्ची कोठरी में अकेले रहने वाले युवक को परिजनों ने बृहस्पतिवार को आखिरी बार देखा था। परिजनों ने युवक की हत्या का संदेह जताया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेंडुआ के मजरा गनापुरवा निवासी शंभू पाल (40) मजदूरी करते थे। छोटे भाई महावीर के मुताबिक, भाइयों से शंभू का मनमुटाव रहता था। इसलिए चार साल से वह गांव में ही अलग एक कच्ची कोठरी में रहते थे। वह शराब भी पीते थे। बृहस्पतिवार को शंभू को गांव में देखा गया था। इसके बाद से वह गांव में नहीं दिखे। परिवार के लोगों से मतलब न रखने पर किसी ने ध्यान भी नहीं दिया। शनिवार की दोपहर पड़ोसी गांव गुलहरिया के तालाब के पास जंगल में नीम के नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका शव मिला।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव की पहचान शंभू के रूप में की। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। शंभू छह भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर थे। अविवाहित थे। देहात कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें