फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल्ली से वापस घर आए मजदूर ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली से मंगलवार आधी रात के बाद वापस घर आए मजदूर का शव नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की वजह को लेकर परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौराडांडा निवासी मोनू (27) दिल्ली में मजदूरी करता था। गांव में उसके दो मकान हैं। गांव के अंदर बने पुराने मकान में कोई नहीं रहता है, जबकि नए मकान में पिता तेजपाल सहित सभी परिजन रहते हैं। तेजपाल के मुताबिक मंगलवार आधी रात के बाद लगभग ढाई बजे मोनू दिल्ली से वापस गांव आया था और पुराने वाले मकान में जाकर सो गया।
बुधवार सुबह इस मकान से लगभग 25 मीटर दूर लगे नीम के पेड़ पर उसका शव गमछे के फंदे से लटका ग्रामीणों ने देखा। जानकारी पर परिजन भी पहुंचे। मोनू का कपड़ों का बैग पुराने मकान में ही पड़ा मिला। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना की वजह पता होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें