फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झगड़े के बाद दिल्ली जाने के लिए निकले मजदूर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। झगड़े के बाद पत्नी के गले से मंगलसूत्र खींचकर दिल्ली जाने के लिए निकले मजदूर का शव बुधवार सुबह गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी के मुताबिक मजदूर शराब का आदी था। इसलिए आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के पुरवामान निवासी कौशल (40) मजदूरी करता था। पत्नी नन्हीं के मुताबिक रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास कौशल ने शराब के नशे में उससे झगड़ा किया था। इसी दौरान कौशल ने नन्हीं के गले में पड़ा मंगलसूत्र खींच लिया और मजदूरी के लिए दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकल गया। दिल्ली की जिस फैक्टरी में कौशल अक्सर मजदूरी करने जाता था, वहां नन्हीं ने जानकारी की तो न पहुंचने की बात पता चली। इससे पहले भी कई बार कई-कई दिनों के लिए कौशल घर से बिना बताए चला जाता था।
इसलिए तलाश नहीं की गई। बुधवार सुबह गांव के उत्तर में स्थित धान के खेत में गए राम किशोर ने कौशल का शव पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ सतेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जानकारी की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें