फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज मार्ग पर पैदल घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी सुभाष (25) मजदूरी करता था। शुक्रवार को भी वह मजदूरी करने गया था। देर रात पैदल ही वापस घर जा रहा था। बघौली-माधौगंज मार्ग पर पत्तापुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने सुभाष को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। सुभाष की शादी हो गई थी लेकिन कुछ महीने बाद ही पत्नी से तलाक हो गया था। उसके बाद से सुभाष अपने माता-पिता के पास ही रहता था।
थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें